रांची। JSSC ने JE का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद यह रिजल्ट आया है।
अभ्यर्थी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। अभ्यर्थियों के काफी संघर्ष के बाद यह परिणाम जारी हो पाया है। इस वजह से छात्रों में खुशी है। अब उनका नामांकन हो सकेगा।
बता दें कि कुछ दिनों पहले अभ्यर्थियों ने इस रिजल्ट को जारी करने की मांग को लेकर आंदोलन भी किया था। इस दौरान जेएसएससी का अंतिम संस्कार भी किया गया था।
बीते 21 फरवरी को झारखंड डिप्लोमा स्तर (जूनियर इंजीनियर) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों ने जेएसएससी की आत्मा शांति को लेकर हवन एवं पिंडदान किया था।
हवन व पिंडदान के लिए दो पंडितों को बुलाया गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों ने राजभवन से रांची विश्वविद्यालय तक पदयात्रा निकाली थी।
22 फरवरी की सुबह नौ बजे राजभवन के समक्ष जेएसएससी का मृत्युभोज भी किया गया था। अब रिजल्ट आ गया है, तो छात्र खुश हैं।
उधर, इस रिजल्ट को लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी है।
उन्होंने लिखा है कि अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन से JSSC की डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JE) में उत्तीर्ण होने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइये, साथ मिल कर बेहतर झारखंड बनाते हैं। सीएम के इस ट्वीट पर अभ्यर्थी लगातार उनका आभार जता रहे हैं।
भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा आयोग का आरोप लगा रहे थे अभ्यर्थी
दरअसल जेएसएससी की ओर से परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी व रिस्पांस शीट जारी की जा चुकी थी। इसके बावजूद रिजल्ट नहीं निकाला जा रहा था।
अभ्यर्थियों का कहना था कि जेएसएससी उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
इसे भी पढ़ें








