JSSC Combined Technical Graduate Examination 2023
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
आयोग के अनुसार, पेपर-I और पेपर-II की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं पेपर-III का आयोजन 24 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक किया जाएगा।
13 फरवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 13 फरवरी 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विवरणों का करें मिलान
आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो निर्धारित हेल्पडेस्क ईमेल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क करें। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी अपडेट, दिशा-निर्देश या बदलाव की जानकारी के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
















