JSSC-CGL पेपरलीक की जांच अब ED करेगी, देश में ऐसा पहला मामला

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची पुलिस से FIR की कॉपी मांगी

रांची। झारखंड से जुड़ी एक बड़ी खबर है। झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC द्वारा ली गई संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी CGL के पेपरलीक मामले जांच अब ईडी करेगी।

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा किसी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच का यह देश में पहला मामला है। जानकारी के अनुसार ईडी ने पत्र लिखकर रांची पुलिस से उस FIR की कॉपी की मांग की है, जो आयोग की ओर से दर्ज करायी गई है।

दरअसल 28 जनवरी को पेपरलीक की शिकायत मिलने के बाद आयोग की प्रभारी सचिव मधुमिता की ओर से नामकुम थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा शुरू होने के पहले प्रश्न पत्र लीक हो गए थे। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से आयोग को मिली थी।

आयोग के द्वारा दर्ज मामले में धारा 467, 468, 420, 120 बी आईपीसी व 66 आईटी ऐक्ट, झारखंड कंडक्ट ऑफ एग्जामिनेशन ऐक्ट 2001 के तहत केस दर्ज किया था। इस केस का सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार कर रहे हैं।

इधर, पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे करीब 4000 छात्रों पर भी आयोग द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। साथ ही, अलावा छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत 15 को नामजद किया गया है। इन सभी पर सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त करने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें

आरक्षण में 50% की लिमिट को उखाड़ फेकेंगे: राहुल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं