JSSC – CGL Paper Leak: JSSC-CGL पेपर लीक केस में CID ने दाखिल की चार्जशीट [CID filed chargesheet in JSSC-CGL paper leak case]

2 Min Read

JSSC – CGL Paper Leak:

रांची। JSSC-CGL परीक्षा 2024 पेपर लीक मामले में झारखंड CID ने अपनी जांच पूरी कर ली है। जांच के बाद गौरव कुमार और अभिलाष कुमार के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। चार्जशीट में दोनों के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य सबूत पेश किए गए हैं। साथ ही इस मामले में और किन-किन लोगों की संलिप्तता रही, इसकी जानकारी भी चार्जशीट में दी गई है।

JSSC – CGL Paper Leak: खारिज हो चुकी है दो आरोपियों की जमानत याचिकाः

कोर्ट ने अभी तक चार्जशीट पर औपचारिक संज्ञान नहीं लिया है। इससे पहले गौरव और अभिलाष की जमानत याचिका CID की विशेष अदालत ने खारिज कर दी थी।

JSSC – CGL Paper Leak: पिछले साल हुई थी परीक्षाः

पिछले साल 21 और 22 सितंबर को राज्यभर में तीन पालियों में JSSC-CGL परीक्षा आयोजित की गई थी। इसी दौरान पेपर लीक और धन उगाही का मामला सामने आया था। जांच में पता चला कि एक संगठित गिरोह ने अभ्यर्थियों से परीक्षा प्रश्न पत्र पहले देने के नाम पर पैसे लिए। अब तक इस मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें

JSSC-CGL पेपर लीकः अभ्यर्थियों को नेपाल में रटवाए गये थे 150 प्रश्नों के उत्तर

Share This Article
Exit mobile version