JSMDC’s portal: झारखंड में कोयला आपूर्ति का डिजिटल युग, JSMDC का पोर्टल जल्द होगा लॉन्च [Digital era of coal supply in Jharkhand, JSMDC’s portal will be launched soon]

2 Min Read

JSMDC’s portal:

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को कोयले की आपूर्ति को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। अब इन उद्योगों को कोयला ऑनलाइन माध्यम से आवंटित किया जाएगा। इस उद्देश्य से झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (JSMDC) एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रहा है। इस पोर्टल के जरिये MSME इकाइयां स्रोतवार और ग्रेडवार कोयले की प्राथमिकता तय कर सकेंगी और पारदर्शी तरीके से कोयला प्राप्त कर पाएंगी।

JSMDC’s portal: क्या सुविधा मिलेगा पोर्टल में

पोर्टल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, भुगतान प्रबंधन, कोयला उठाव की प्रक्रिया, बिक्री आदेश/चालान जारी करने और ई-लेजर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। ई-लेजर के जरिए हर MSME को अपने डिजिटल खाते में सभी लेन-देन की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। साथ ही, पोर्टल से जुड़े अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों को आवश्यक प्रशिक्षण और ग्राहक सहायता सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

झारखंड में लगभग 10 लाख MSME इकाइयां कार्यरत हैं, जो स्थानीय स्तर पर रोजगार और उत्पादन का बड़ा आधार हैं। कोयला आपूर्ति की इस डिजिटल व्यवस्था से इन इकाइयों को कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी और वे अपनी उत्पादन प्रक्रियाओं को और अधिक कुशल बना सकेंगी।

JSMDC’s portal: JSMDC द्वारा विकसित यह पोर्टल

JSMDC द्वारा विकसित यह पोर्टल झारखंड में उद्योगों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक अहम पहल है और इससे कोयला वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुविधा का नया मानदंड स्थापित होगा। यह कदम राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने में भी सहायक साबित होगा।

इसे भी पढ़ें

रील्स बना झारखंड सरकार से पायें लाखों, जानिये कैसे?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं