JSCA: JSCA ने समाप्त की रणजीत और संतोष सिंह की सदस्यता

2 Min Read

JSCA:

रांची। JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम परिसर में हुई वार्षिक आमसभा (AGM) में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। AGM के दौरान संघ के संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप में रणजीत सिंह और उनके भाई संतोष सिंह की आजीवन सदस्यता समाप्त कर दी गई। यह निर्णय ध्वनि मत से लिया गया।

कमेटी ने की थी दोनों भाइयों को बाहर करने की सिफारिशः

दोनों भाइयों पर आरोप था कि उन्होंने JSCA के संसाधनों का इस्तेमाल अपने निजी व्यापारिक संस्था के लिए किया। इससे पहले शनिवार शाम को JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) ने भी दोनों को संघ से बाहर करने की सिफारिश की थी।

एसबी सिंह के खिलाफ जांच समिति गठितः

AGM के दौरान संघ के पूर्व क्यूरेटर एसबी सिंह के खिलाफ भी अनुशासनहीनता का मामला उठाया गया। आम सदस्यों की मांग पर उनके खिलाफ जांच समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

नई चयन समितियों की घोषणाः
AGM में सीनियर, जूनियर और महिला चयन समितियों का भी गठन किया गया।
सीनियर चयन समिति:
चेयरमैन: मनीष वर्धन
सदस्य: मनोज यादव, सुब्रतो घोष, अजय यादव
जूनियर चयन समिति:
चेयरमैन: राहुल शुक्ला
सदस्य: संजीव गुप्ता, सन्नी दास, राजेश झा
महिला चयन समिति:
चेयर वूमेन: कविता राय
सदस्य: चरणजीत कौर, मनोज सिंह, बालाशंकर झा
जस्टिस अजय कुमार बिष्ट बने ओम्बुड्समैन और एथिक्स अफसरः
JSCA ने सत्र 2025-26 के लिए जस्टिस अजय कुमार बिष्ट को ओम्बुड्समैन सह एथिक्स अफसर नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें

First AGM today: JSCA की पहली AGM आज


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं