JPSC recruitment exams 2026
रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग यानी जेपीएससी ने 28 प्रतियोगिता परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 8 मार्च को होगी, जिसका रिजल्ट अप्रैल में आने की उम्मीद है। फिर मुख्य परीक्षा दो से चार मई तक होगी। मई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। 16 से 19 जून तक इंटरव्यू होगा। अगर सब कुछ तय शेड्यूल पर हुआ तो जून तक यह परीक्षा पूरी हो जाएगी।
29 मार्च को जेट
इसी तरह 29 मार्च को झारखंड पात्रता परीक्षा यानी जेट होगी। इससे राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब ढाई हजार पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।
वहीं सीडीपीओ, उप समाहर्ता, सहायक प्राध्यापक, आयुष चिकित्सक, वन सेवा, औद्योगिक और वैज्ञानिक सेवाओं से जुड़ी परीक्षाएं भी होंगी। इन परीक्षाओं से प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर डॉक्टरों, वैज्ञानिकों के साथ तकनीकी अधिकारियों
की कमी दूर होगी। हालांकि इनमें से कई परीक्षाओं का विज्ञापन अब तक जारी नहीं किया गया है।
जानिए… कब कौन सी परीक्षा होगी
परीक्षा संभावित तिथि
वन क्षेत्र पदाधिकारी (मुख्य परीक्षा) 22-24 जनवरी
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (साक्षात्कार) 29-31 जनवरी
यूनिवर्सिटी प्रोफेसर कम चीफ साइंटिस्ट (साक्षात्कार) 12 फरवरी
एसोसिएट प्रोफेसर कम सीनियर साइंटिस्ट (साक्षात्कार) 13 फरवरी
आयुर्वेदिक चिकित्सा पदाधिकारी (लिखित) 5-7 मार्च
होम्योपैथी चिकित्सा पदाधिकारी (लिखित) 5-7 मार्च
यूनानी चिकित्सा पदाधिकारी (लिखित) 5-7 मार्च
संयुक्त सिविल सेवा प्रा.-2025 (प्रारंभिक) 8 मार्च
सिविल सेवा बैकलॉग-2025 (प्रारंभिक) 15 मार्च
सिविल सेवा बैकलॉग-2023 (प्रारंभिक) 22 मार्च
झारखंड पात्रता परीक्षा (लिखित) 29 मार्च
सहायक वन संरक्षक (मुख्य) 4-7 अप्रैल
प्रोजेक्ट मैनेजर एवं समकक्ष (लिखित) 18-19 अप्रैल
कारखाना निरीक्षक (लिखित) 25-26 अप्रैल
संयुक्त सिविल सेवा-2025 (मुख्य) 2-4 मई
सिविल सेवा बैकलॉग-2025 (मुख्य) 9-11 मई
सिविल सेवा बैकलॉग-2023 (मुख्य) 16-18 मई
बॉयलर इंस्पेक्टर (लिखित) 29-30 मई
सहायक निदेशक / वैज्ञानिक रेगुलर (लिखित) 7 जून
सहायक निदेशक / वैज्ञानिक बैकलॉग लिखित) 14 जून
सिविल सेवा-2025 (साक्षात्कार) 16-19 जून
सिविल सेवा बैकलॉग-2025 (साक्षात्कार) 22-23 जून
सिविल सेवा बैकलॉग-2023 (साक्षात्कार) 24 जून
सीमित उपसमाहर्ता : (लिखित) 10-11 जनवरी
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (साक्षात्कार) 3-9 जनवरी
सहायक प्राध्यापक बैकलॉग (साक्षात्कार) 19 जनवरी
सहायक प्राध्यापक नियमित (जूलॉजी, इंग्लिश)(सत्यापन) 19-21 जनवरी
हो एवं पंचपरगनिया विषय (सत्यापन/साक्षात्कार) 10 फरवरी

