जेपीएससी पेपर लीक सरकार की गलत नीतियों और कार्यशैली का नतीजा : ओम वर्मा

2 Min Read

रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड झुकेगा नहीं का दम्भ भरने वाली सरकार युवाओं के सपनों का सौदा करने पर आतुर हैं।

जेपीएससी पेपर लीक सरकार की गलत नीतियों और कार्यशैली का नतीजा है। JSSC CGL पेपर लीक मामले को अभी दो महीने भी नहीं बीते और एक और पेपर लीक ने युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है।

सरकार शायद यह भूल गई है कि जिन युवाओं से झूठा वादा कर यह लोग सत्ता में काबिज हुए हैं वही युवा इन्हें सत्ता से बेदखल करने की शक्ति भी रखते हैं।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले से अगर सबसे ज्यादा कोई प्रभावित होता है तो वह पढ़ने लिखने वाले एवं गरीब तबके से आने वाले छात्र-छात्राएं हैं।

उनकी सालों की मेहनत पर आज सरकार ने पानी फेर दिया है। अच्छी नौकरी और राज्य एवं राज्यवासियों की सेवा की सोच पर अल्प विराम लग गया है।

पेपर लीक के मामले सरकार के युवाओं के प्रति असंवेदशीलता को दिखलाती है। सरकार अविलंब इस परीक्षा को रद्द करें और इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाए।

पेपर लीक से जुड़े सभी अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी की जाए।

इसे भी पढ़ें

मदर डेयरी दो दूध, फल एवं सब्जी प्रसंस्करण संयंत्रों पर 650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं