कल से होगी JPSC मेंस की परीक्षा, आज तक डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड [JPSC Mains exam will be held from tomorrow, admit cards will be downloaded till today]

3 Min Read

रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 22 जून से होगी। आयोग ने परीक्षा की डेट शीट भी जारी कर दी है।

मुख्य परीक्षा को लेकर आ रही अड़चनों को दूर कर लिया गया है। एडमिड कार्ड डाउनलोड करने में आ रही दिक्कतों के लिए आयोग ने उम्मीदवारों को विकल्प भी दिए हैं।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

मुख्य परीक्षा 22 जून से शुरू होकर 24 जून तक चलेगी। मुख्य परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी। हर शिफ्ट तीन घंटे का होगा।

पहला शिफ्ट सुबह 10 बजे से एक बजे और दूसरा शिफ्ट दोपहर दो से शाम पांच बजे तक का होगा। मुख्य परीक्षा के लिए केवल राजधानी रांची में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा की डेटशीट

• 22 जून 2024 : पहली शिफ्ट में पेपर वन, दूसरी शिफ्ट में पेपर दो
• 23 जून 2024 : पहली शिफ्ट में पेपर तीन, दूसरी शिफ्ट में पेपर चार
• 24 जून 2024 : पहली शिफ्ट में पेपर पांच, दूसरी शिफ्ट में पेपर छह

एडमिड कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी

22 जून से होने वाली इस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने को लेकर परेशानी हो रही थी।

दरअसल मुख्य परीक्षा फॉर्म भरते समय आयोग ने अपनी गाइडलाइन में कहा था कि भरे हुए आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग में जमा करना था।

जिन उम्मीदवारों ने ऐसा नहीं किया था, उन्हें ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही थी।

इस परेशानी का रास्ता निकालते हुए आयोग ने एक सूचना जारी की और बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर अभ्यर्थी 21 जून तक आयोग के पूछताछ काउंटर पर अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि एवं पंजीयन संख्या के साथ आवेदन देकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

342 पदों पर होगी नियुक्ति

  • उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207
  • पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35
  • राज्य कर पदाधिकारी – 56
  • कारा अधीक्षक – 2
  • झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10
  • जिला समादेष्टा – 1
  • सहायक निबंधक – 8
  • श्रम अधीक्षक – 14
  • प्रोबेशन पदाधिकारी- 6
  • उत्पाद निरीक्षक – 3

इसे भी पढ़ें

11वीं जेपीएससी (JPSC) मेंस का रास्ता साफ, डेटशीट जारी, इस दिन से परीक्षा 

Share This Article
Exit mobile version