स्पीकर के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे जेपी पटेल [JP Patel reached the High Court against the Speaker’s decision]

1 Min Read

रांची। भाजपा छोड़कर कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले जय प्रकाश भाई पटेल ने अपनी सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

जयप्रकाश भाई पटेल ने स्पीकर कोर्ट द्वारा उनकी सदस्यता रद्द किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि स्पीकर कोर्ट ने उनका पक्ष सुने बिना फैसला दिया।

इसलिए उनकी सदस्यता बहाल की जानी चाहिए। बता दें कि 25 जुलाई को विधानसभा के स्पीकर कोर्ट द्वारा उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें

झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम और भाजपा विधायक जेपी पटेल की गई विधायकी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं