JP Nadda:
देवघर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा झारखंड के देवघर में हैं। शनिवार को उन्होंने देवघर के बाबाधाम मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा के अलावा गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे साथ रहे।
नड्डा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को ही शाम देवघर पहुंचे हैं। जेपी नड्डा ने शनिवार को पूजा अर्चना के बाद देवघर में पार्टी के नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान वर्चुअल रूप से गुमला जिला भाजपा कार्यालय का भी उद्घाटन किया। बीते शुक्रवार को देवघर पहुंचने के बाद नड्डा ने झारखंड की प्रदेश कोर कमेटी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

