मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले पत्रकार रवि प्रकाश

1 Min Read

रांची : वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश ने गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2019 के दौरान अपने कैमरे से खींची गयी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फोटो उन्हें भेंट की। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार भाई रवि प्रकाश से आवास पर मुलाकात हुई। कैंसर से जंग लड़ने वाले हौसले और जिंदादिली का नाम है रवि प्रकाश। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आपके द्वारा खींची यह फोटो मैं सहेज कर रखूंगा।आप इस बीमारी से शीघ्र लड़कर जीतें, यही मेरी कामना है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं