रांची। स्कूल ऑफ़ मास कम्युनिकेशन, रांची विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं के संगठन “जोसारू (जर्नलिज्म ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ रांची यूनिवर्सिटी) का निबंधन ट्रस्ट के तौर पर हो गया है।
जोसारू की कार्यकारी समिति के सदस्य अध्यक्ष चंदन मिश्र के नेतृत्व में निदेशक डॉ बीपी सिन्हा से मिले। उन्हें “जोसारू”के निबंधन की जानकारी दी।
निदेशक ने जोसारू के निबंधन पर ख़ुशी जताई। साथ ही कार्यकारिणी समिति को बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने संगठन के आगे के प्लान की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में “जोसारू” रांची विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं का पहला ऐसा संगठन है, जिसने अपना निबंधन करा लिया है।
उन्होंने कहा कि “जोसारू”के पास काम करने की असीम संभावना है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है।
कहा संगठन की क्षमता से वे पूर्व से परिचित हैं। इसमें जुझारू लोगों को शामिल किया गया है।
कहा, इससे स्कूल ऑफ़ मास कम्युनिकेशन के छात्रों को भी अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। बताया कि जोसारू का सदस्यता अभियान जून महीने में शुरू होगा।
निदेशक से मिलने के पूर्व जोसारू की कार्यकारणी की बैठक हुई। बैठक में जोसारू के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। जोसारू का सदस्यता अभियान जून महीने में शुरू होगा।
जुलाई के आखिरी सप्ताह में जोसारू का दूसरा मिलन समारोह आयोजित करने पर विचार किया गया। इसकी तैयारी जल्द शुरू होगी।
बैठक में “जोसारू” के अध्यक्ष चंदन मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ भीम प्रभाकर व अविनाश कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुकरेती और सह कोषाध्यक्ष शशि भूषण, संयुक्त सचिव भूपेश शर्मा, अभिषेक शास्त्री, कार्यकारी समिति के सदस्य डॉ प्रणव कुमार, कुमार संभव, पंकज पाठक और अजय कुमार उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें
ओड़िशा में बोले पीएम मोदी-पहली बार ओड़िशा में बनने जा रही डबल इंजन सरकार








