जोहार स्वर्णरेखा-नमामि स्वर्णरेखा का आयोजन 16 को [Johar Swarnarekha-Namami Swarnarekha organized on 16th]

2 Min Read

गंगा-दशहरा पर होगा विशेष कार्यक्रम

रांची। राजधानी रांची में 16 जून को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर स्वर्णरेखा नदी के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जोहार स्वर्ण रेखा-‘नमामि स्वर्णरेखा’ के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में गंगायात्री पीयूष पाठक सैकड़ों पर्यावरण प्रेमियों के साथ स्वर्णरेखा नदी के लिए दौड़ लगाएंगे और बड़ा तालाब के छठ घाट पर बनारस के सात आचार्यों के साथ गंगा आरती करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य

गंगा दशहरा का पर्व भारतीय संस्कृति में नदियों की महत्ता को दर्शाता है। मोक्षदायिनी गंगा और इसके प्रतिरूप नदियां आज स्वयं के उद्धार के लिए भागीरथी की प्रतीक्षा कर रही हैं।

इस पावन अवसर पर ‘नमामि स्वर्णरेखा‘ पहल के तहत आयोजित दौड़ का उद्देश्य नदियों और तालाबों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लेना है।

कार्यक्रम का विवरणः

16 जून 2024, रविवार को सुबह 8: 00 बजे से सुबह 10 बजे तक। स्थान: जयपाल सिंह स्टेडियम से स्वर्णरेखा एवं हरमू नदी के संगम, चुटिया तक दौड़।

गंगा आरती- संध्या 6:30 बजे से 8:30 बजे तक, बड़ा तालाब के छठ घाट पर, बनारस के सहयोगी सात आचार्यों के साथ।

इसे भी पढ़ें

नौसेना अलंकरण समारोह का आयोजन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं