जोबा मांझी ने छोड़ी विधायकी [Joba Manjhi left legislature]

1 Min Read

सिंहभूम से चुनी गई हैं सांसद

रांची। सिंहभूम संसदीय सीट से लोकसभा सांसद चुनी गईं झारखंड मुक्ति मोर्चा की जोबा मांझी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।

जोबा मांझी ने गुरुवार को स्पीकर रवींद्रनाथ महतो को इस्तीफा सौंपा। जोबा मांझी ने स्पीकर को संबोधित अपने इस्तीफे में लिखा है कि सिंहभूम सीट से संसद सदस्य निर्वाचित होने की वजह से विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना अपेक्षित है।

उन्होंने 13 जून यानी आज इस्तीफा देते हुए उसे तत्काल प्रभाव से स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

उन्होंने विधानसभा सदस्य के रूप में संरक्षण और सहयोग के लिए स्पीकर रबींद्रनाथ महतो का आभार जताया है।

बता दें कि हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव में जोबा मांझी ने सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की गीता कोड़ा को 1.5 लाख से ज्यादा वोट से हराया।

इसे भी पढ़ें

जानिये, सिंहभूम लोकसभा सीट पर किसे कितने मत मिले…?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं