बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के जवाब में -झामुमो की मंईयां सम्मान यात्रा [In response to BJP’s Parivartan Yatra – JMM’s Mainiyan Samman Yatra]

1 Min Read

कल्पना सोरेन करेंगी यात्रा का नेतृत्व

रांची। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का जवाब झामुमो मंईयां सम्मान यात्रा से देगा। यह यात्रा पलामू प्रमंडल से शुरू होगी।

नेतृत्व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन करेंगी। पार्टी की अन्य महिला सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि इसमें सहयोग करेंगी।

हेमंत ने कार्यकर्ताओं को किया सावधान

जल्द ही इस यात्रा का पूरा शिड्यूल जोरी होगा। कोल्हान प्रमंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं को भाजपा के चाल, चेहरा और चरित्र से सावधान रहने की हिदायत दी।

साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने और पूरी ताकत के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि बैठक में पलामू और कोल्हान प्रमंडल के सदस्यों ने सकारात्मक सुझाव दिए हैं।

बैठक में सांसद जोबा मांझी, मंत्री रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, विधायक सविता महतो आदि थे।

इसे भी पढ़ें

झामुमो ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर साधा निशाना, सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा – यह ‘षड्यंत्र यात्रा’ है

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं