रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को गीता कोड़ा पर हुए हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपनी हार निश्चित देख कर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गीता कोड़ा और उनके सहयोगियों पर चुनाव प्रचार के दौरान जो कायराना हमला किया है उसकी जितनी निंदा की जाये कम है।
उन्होंने कहा कि दरअसल झामुमो और उनके सहयोगी दलों को पता है कि वे चुनाव में भाजपा के खिलाफ बुरी तरह हार रहे है, और इसी कुंठा में भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं।
राज्य में महिला सुरक्षा का दावा करने वाली जेएमएम की सरकार के गुंडे जब महिला जनप्रतिनिधि पर हमला करते हुए नहीं डर रहे है तो जरा सोचिए की राज्य में जनता की क्या हालत होगी?
श्री मरांडी ने कहा कि ये हमला सिर्फ गीता कोड़ा पर ही नहीं बल्कि सिंहभूम की जनता पर भी है जो गीता कोड़ा जी को अपना नेता मान चुकी है और सिंहभूम की जनता इसका सही सही जवाब देगी।
इसे भी पढ़ें
भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के हत्यारे की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या








