झामुमो के तेज तर्रार नेता सोनाराम बोदरा ने दिया इस्तीफा, चंपाई सोरेन के साथ थामेंगे बीजेपी का दामन [JMM’s dynamic leader Sonaram Bodra resigns, will join BJP with Champai Soren]

2 Min Read

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ झामुमो के कई कार्यकर्ता भी बीजेपी का दामन थाने वाले हैं।

इनमें सरायकेला जिला परिषद के अध्यक्ष सोना राम बोदरा भी शामिल हैं। इसके साथ ही झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सानंद आचार्य भी बीजेपी का दामन थामने वाले हैं।

इन दोनों ने झामुमो से इस्तीफा भी दे दिया है। सोनाराम बोदरा अपने समर्थकों साथ झामुमो छोड़ कर भाजपा में शामिल होंगे।

उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र झामुमो के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ शिवेंदु महतो को भेज दिया है।

सोनाराम बोदरा अपने राजनीति गुरु चम्पाई सोरेन के साथ शुक्रवार को रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे।

2000 से झामुमो के साथ थे बोदरा

सोनाराम बोदरा की गिनती झामुमो के तेज तर्रार नेता के रूप में होती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 से वे राजनीति से जुड़े हैं।

राजनीति की पाठशाला की पढ़ाई उन्होंने चम्पाई सोरेन की उंगुली पकड़ कर की है। ऐसे में जब चम्पाई सोरेन झामुमो को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो वे भी अपने गुरु के साथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

चंपाई सोरेन के साथ भाजपा में शामिल होकर क्षेत्र के विकास व राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

सोनाराम बोदरा सरायकेला झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पद पर लंबे समय से रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इनकी काफी पकड़ बतायी जाती है।

इसे भी पढ़ें

क्या चंपाई सोरेन को बीजेपी में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं