MLA Samir Mohanty:
जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
समर्थक पहुंचे अस्पतालः
जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई, झामुमो के कई नेता अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया। अस्पताल में डॉक्टरों की दो सदस्यीय मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है और उनकी सेहत की जांच कर रही है। हालांकि, विधायक समीर मोहंती के स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल टीएमएच की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें
समीर मोहंती के नामांकन में बोले CM चंपाई-NDA का खाता भी नहीं खुलेगा







