रांची। आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह संकल्प सभा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ हो रही है।
आज दोपहर 2 बजे विधानसभा मैदान में सभा होगी। संकल्प सभा को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन संबोधित करेंगे।
साथ ही इस सभा को झामुमो के कई वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में इस संकल्प सभा का आयोजन हो रहा है।
सभा में चंपाई सोरेन कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ायेंगे।
जेएमएम के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन को षड्यंत्र के तहत परेशान कर रही आदिवासी-मूलवासी विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ यह उलगुलान है।
केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ झामुमो युद्धस्तर पर लोगों को जागरूक करने में जुटा है।
इसे भी पढ़ें
बजट सत्र: पेपर लीक मामले को लेकर सदन में हंगामा, वेल में पहुंचे बीजेपी विधायक








