ईडी की कार्रवाई के विरोध में रांची में जुटे झामुमो कार्यकर्ता

1 Min Read

रांची। हेमंत सोरेन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बेचैनी बढ़ी हुई है। जैसे ही उन्हें खबर मिली कि दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर ईडी की टीम पहुंची है, हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता रांची में जमा हो गये।

झारखंड के अलग-अलग जिलों से झामुमो कार्यकर्ता रांची पहुंचे और मोरहाबादी मैदान में जमा होकर ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे।  मोरहाबादी से झामुमो कार्यकर्ता सीधे मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ गये।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को आदिवासी मुख्यमंत्री होने की वजह से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कहां हैं, उन्हें भी नहीं पता। फिर ये कार्यकर्ता मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। ये वहीं सामने बैठ गये।

इस बीच मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से रांची स्थित ईडी के जोनल ऑफिस में चिट्ठी भेजकर बताया गया कि मुख्यमंत्री 31 जनवरी को दोपहर 1 बजे पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, इस बीच मुख्यमंत्री से संपर्क नहीं होने की खबरों से झारखंड में अफरा-तफरी का माहौल है। बावजूद इसके झामुमो कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है।

इसे भी पढ़ें

13 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 को चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं