झामुमो ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा-केंद्रीय मंत्रियों पर राज्य सरकार का हो रहा भारी खर्च [JMM targets Centre, says state government is spending heavily on central ministers]

2 Min Read

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कहा है कि केंद्रीय मंत्रियों पर राज्य सरकार का काफी खर्च हो रही है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश में कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़ है।

इस जिम्मेदारी को छोड़ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह लगातार झारखंड आ रहे हैं। इसी तरह असम में बाढ़ से अब तक 182 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों बेघर हैं, लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा रिचार्ज होने झारखंड आ रहे हैं।

ये लोग सरकारी संसाधनों का उपयोग कर राजनीतिक लाभ लेने में भरोसा करते हैं। लेकिन, प्रोटोकॉल से बंधे झारखंड को भी इनके दौरे पर भारी खर्च करना पड़ रहा है।

बाबूलाल के बयान पर पलटवार

सुप्रियो ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के ट्वीट पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह हर पांच, दस मिनट पर ट्वीट करते हैं। क्योंकि, अब बंद कमरे में बैठ कर ट्वीट करने के अलावा मैदान में जाने की इनके पास हिम्मत नहीं बची है।

झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य मीडिया से कहा कि 20 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आ रहे हैं। वह भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे, लेकिन अब न तो उनका टिप्स काम करेगा और न ही कोई तिकड़म।

हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को घुसपैठियों का सरदार कहे जाने पर सुप्रियो ने कहा कि उन्हें इसी भाषा का प्रयोग करने के लिए किराए पर झारखंड लाया गया है, ताकि वे यहां नफरत के बीज बो सकें। उन्होंने कहा कि बिहार जाएं और बोल के दिखाएं।

इसे भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे झारखंड, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं