झामुमो ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर साधा निशाना, सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा – यह ‘षड्यंत्र यात्रा’ है [JMM targets BJP’s Parivartan Yatra, Supriyo Bhattacharya said – this is a ‘conspiracy yatra’]

2 Min Read

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस वार्ता कर भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर कड़ा प्रहार किया।

उन्होंने भाजपा की इस यात्रा को ‘षड्यंत्र यात्रा’ करार देते हुए कहा कि इसका कोई स्पष्ट उद्देश्य नहीं है।

भट्टाचार्य ने कहा, “भाजपा खुद नहीं जानती कि उनकी इस यात्रा की मंजिल क्या है। आज मंच से गृह मंत्री अमित शाह बार-बार हेमंत बाबू कह रहे थे, यह कैसा डर है?”

भट्टाचार्य ने अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए कहा, “झारखंड की जनता आपकी पार्टी को चुनावों में उल्टा लटकाकर सीधा कर देगी। आपके उम्मीदवारों का भी यही हश्र होगा। राज्य पर आपकी गिद्ध दृष्टि के मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी कराया जाएगा।”

बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भी भट्टाचार्य ने भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कहा था कि हाई कोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया हैBangladeshi ।

अब अमित शाह बताएं कि बांग्लादेशी घुसपैठ आखिर कहां हो रहा है?” झामुमो की ओर से यह बयान भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जवाब में आया है, जो साहिबगंज से शुरू हुई है। इस यात्रा के जरिए भाजपा राज्य में सत्ता परिवर्तन की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें

झामुमो का ममता बनर्जी पर हमला – सुप्रियो बोले दीदी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं