JMM ने जारी की एक और स्टार प्रचारकों की सूची

1 Min Read

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनावी गहमा-गहमी के बीच मुख्य चुनाव प्रचारक यानी स्टार प्रचारकों की एक और सूची जारी की है।

केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन से स्वीकृति मिलने के बाद ये सूची जारी की है।

सूची के अनुसार मोहन कर्मकार, मनोज कुमार पांडेय और राजू गिरी को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

ये तीनों नेता केंद्रीय नेताओं के साथ राज्य में वायु मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग से चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे। इन्हें पूरे राज्य में प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें

लावारिस महिलाओं की रांची के युवाओं ने की मदद

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं