झामुमो ने चुनाव आयोग की गतिविधियों पर उठाये सवाल

2 Min Read

रांची। मतगणना की पूर्व संध्या पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मीडिया से बात की। (Supriyo Bhattacharya Press Conference )

उन्होंने दावा किया कि झारखंड की 14 में से 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन को बढ़त मिल रही है।

साथ ही केंद्रीय निर्वाचन आयोग की भूमिका और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाये।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कल निर्वाचन आयोग की परीक्षा है इस मायने में कि वो कैसे अपनी निष्पक्षता और विश्वसनीयता बरकरार रखती है, क्योंकि इससे ही साबित होगा कि देश में आज भी लोकतंत्र मजबूत है और पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतगणना से पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता में व्यक्तव्य की शालीनता का मान-मर्दन किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे चुनाव अभियान के दौरान निर्वाचन आयोग ने अपने कान और आंख बंद कर रखे थे।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते वक्त मुख्य चुनाव आयुक्त ने बहुत अच्छी-अच्छी बातें कही थी।

शेर भी अर्ज किया था लेकिन, बाद में लोकतंत्र का गला घोंटा गया। निर्वाचन आयोग ने सत्तापक्ष के खिलाफ मिली शिकायतों को अपने दराज में बंद कर दिया।

वर्ग और राजनीतिक विशेष की सोच और कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाया। हालांकि, यह गनीमत है कि भीषण गर्मी में भी 65-66 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मतदान के आंकड़े भी संदिग्ध हैं, क्योंकि वास्तविक आंकड़े काफी देरी से जारी किये गये।

कल काउंटिंग है और अभी तक 7वें चरण की वोटिंग के आखिरी आंकड़े सामने नहीं आये हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विश्वास और विश्वसनीयता का बड़ा महत्व है।

न्याय को तभी पूर्ण माना जाता है जब वह केवल शब्दों में नहीं हो बल्कि हम उसे धरातल पर फलीभूत होता हुआ भी देखें।

इसे भी पढ़ें

जापान के इशिकावा में भूकंप के झटके, सुनामी का अलर्ट नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं