गांडेय से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा

1 Min Read

रांची : झारखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर है। गांडेय से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने स्वीकार कर लिया है। गौरतलब है कि झामुमो में शामिल होने से पहले डॉ सरफराज अहमद कांग्रेस में थे।

उनकी आज भी कांग्रेस में अच्छी खासी पकड़ है। इस संबंध में जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने रोचक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है।

ख़ालिस क़यास है। जल्द होने की संभावना है। झारखंड में सत्ता बदलेगी तो नवागन्तुक के लिए गिरीडीह ज़िला की गाण्डेय विधानसभा सीट ख़ाली होगी। गाण्डेय वाले सज्जन मित्र राज्य सभा को सुशोभित करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना कि नव वर्ष में जो भी हो राज्य,जनता और राजनीति के लिए शुभ हो। सभी को शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें –जमशेदपुर में डिवाइडर से टकरायी कार, छह लोगों की मौत

इसे भी पढ़ें – इसरो ने ‘ब्लैक होल’ की रहस्यमयी दुनिया का अध्ययन करने वाले एक्सपोसैट का प्रक्षेपण किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं