JMM ने किया पीएम मोदी पर पलटवार- झारखंड झुकेगा नहीं

3 Min Read

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान उन्होंने झारखंड की गठबंधन सरकार पर करप्शन और परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झामुमो और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने आदिवासियों को वोट बैंक समझा और उनके पसीने की कमाई लूट ली।

पीएम के लौटने के बाद झामुमो ने उनके आरोपों पर पलटवार किया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी को भरपूर जियो पूंजिपतियों वाली पार्टी बताया।

कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीतिक प्रवचन दिया। सुप्रियो ने कहा कि आजादी के पहले से ही झारखंड का चक्रधरपुर रेल मंडल सर्वाधिक राजस्व देने वाला रेल मंडल है, तो ऐसे में झुनझुना किसे दिखा रहे हैं।

पीएम मोदी द्वारा लगाए गये भ्रष्टाचार के आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हिमंता बिस्वा सरमा, अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, नारायण राणे, बीएस येदियुरप्पा और शुभेंदू अधिकारी का नाम गिनाते हुए कहा कि आपके द्वारा ही घोषित भ्रष्टाचारी आज आपको टोपी में लगा नग दिख रहे हैं।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम आदिवासियों की बात करते हैं। कानून-व्यवस्था की बात करते हैं लेकिन क्या मणिपुर किसी अन्य देश का हिस्सा है?

कठुआ क्या आपके लिए गर्व का विषय है? झामुमो ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कहा कि जिसको आप बेटी कहते हैं, आपकी ही पार्टी का सांसद उनकी आबरू पर हाथ डालता है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीएम को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस जगह पर खड़े होकर बात करते हैं, वो झारखंड की मिट्टी है।

झारखंड ने पहले भी आपके जैसे महाजनी सोच के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आपने छल-प्रपंच से जिस आवाज को जेल में बंद रखा है, उसकी चहारदीवारी तो है लेकिन आकाश खुला है।

आपके कान में आवाज आती होगी- मैं हेमंत हूं। झारखंड झुकेगा नहीं। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आप उस विशाल पार्टी के नेता हैं, जिसने ऐसे शख्स को नेता बनाया जिसने 14 साल तक आपके लिए राजनैतिक अभद्रता वाली भाषा का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता में प्रेमिका ने कर दी प्रेमी की हत्या, पुलिस को बताई ये बात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं