रांची। राजधानी रांची में गुरुवार को आदिवासी समुदाय ने हेमंत सोरेन के लिए पूजा-अर्चना की। उधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के लिए उपवास रखा।
करमटोली चौक स्थित धुमकुडिया भवन के पास सरना स्थल में पारंपरिक विधि-विधान से आदिवासी समुदाय के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए पूजा-अर्चना की।
उनके लिए मन्नत मांगी हई। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जांच एजेंसियों के सहारे झूठे और बेबुनियाद केस में हेमंत सोरेन को फंसाकर जेल भेजा है।
इसे आदिवासी समुदाय के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। बताते चलें कि विभिन्न आदिवासी संगठनों ने हेमंत सोरेन के समर्थन आंदोलन की घोषणा की है। इसी के पहले चरण की शुरुआत पूजा-अर्चना की गई है।
इधर, रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका प्रांगण में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपवास पर बैठे हैं। ईडी ऑफिस में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने और उनके साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हैं।
रांची के अलावा अन्य जिलों में भी झामुमो का अनशन कार्यक्रम चल रहा है। साथ ही कई जिलों में न्याय यात्रा निकाली गई है।
इसे भी पढ़ें
चुनावी बांड पर न्यायालय के फैसले का स्वागत, वोट की ताकत और मजबूत होगी : कांग्रेस









