सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर JMM ने जताई खुशी, कहा परत दर परत खुल रही है बीजेपी की पोल

2 Min Read

रांची : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुशी जाहिर करते हुए एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में आरोपियों को बड़ी राहत दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शिकायत आयकर अधिनियम के अपराध पर आधारित थी, यह पीएमएलए के अनुसार शेड्यूल अपराध नहीं है।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसी फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान बीजेपी कांग्रेस को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही थी।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले मामले को खारिज कर दिया। इससे ये साफ हो गया है कि बीजेपी कंगारू के रूप में सामने आयी है।

यही झोला मोदी ने पहन लिया है। अब इसमें भ्रष्टाचारी, ईडी और सीबीआई को भर लिया है।

इसके अलावा सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आया तो हमारे नेता हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया ताकि वो चुनाव प्रचार नहीं कर पाएं।

राज्य के साहू परिवार पर आईटी छापा पड़ा और पीएम ने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, क्या हुआ। क्योंकि उन्होंने पूरा हिसाब दे दिया।

सुप्रियो ने कहा कि बीजेपी ने हमारी सरकार को बदनाम करने की साजिश रची। उन्होंने हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया लेकिन उनकी आवाज नहीं दबा सके।

उन्होंने कोर्ट को भी धन्यवाद दिया। कहा कि ईवीएम पर मिली सफलता के सार्थक परिणाम भी आएंगे।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा अब बीजेपी की साज़िश खुलकर सामने आ गई है, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद।

पीएम अपने 10 साल के कार्यों का हिसाब दें, अपनी तरफ से किए गए भ्रष्टाचार की जानकारी भी दें।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की याचिका खारिज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं