चंपाई के पोस्ट पर झामुमो का पलटवार [JMM counterattacks on Champai’s post]

2 Min Read

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भावुक पोस्ट के बाद झामुमो की प्रतिक्रिया भी अब सामने आई है।

झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे बबलू ने कहा कि चंपाई सोरेन के लिए यह आत्मघाती कदम होगा। उन्होंने स्पष्ट तो नहीं किया कि कहां जाएंगे पर सोशल मीडिया पर उन्होंने संकेत दे दिया है।

ये उनका व्यक्तिगत निर्णय है। इसका पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि इससे पहले भी कई लोग झामुमो छोड़कर गए थे और बाद में पश्चताप करते हुए वापस आ गए। …और झामुमो आज भी है और कल भी रहेगा।

चंपाई सोरेन को बाद में पता चलेगा

गुरु जी की पार्टी है इसलिए सारे लोग आज भी झामुमो के साथ हैं। क्या लाभ होगा या क्या हानि यह तो बाद में चंपाई सोरेन को पता चलेगा।

बता दें पिछले दो-तीन दिनों से चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की खबर मिल रही थी। सूत्रों की मानें, तो चंपाई सोरेन ने कोलकाता में बीजेपी के किसी बड़े नेता से मुलाकात की थी। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए।

इसे भी पढ़ें

चंपाई सोरेन बोले- सारे विकल्प खुले, संन्यास लूं, संगठन खड़ा करूं या किसी के साथ चल दूं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं