झामुमो-कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रहे हैः बाबूलाल

1 Min Read

जमशेदपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को सरायकेला के खरसावां पहुंचे। वे हरिभंजा में आयोजित बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।

बाबूलाल मरांडी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखा।

गरीबों को मुफ्त अनाज दिया। आवास की सुविधा दी। बेहतर चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करायी, वहीं दूसरी ओर झारखंड की झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने पिछले चार वर्षों में संसाधनों का दोहन करने में जुटी हुई है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो व कांग्रेस के नेता लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु जनता इनकी बातों में आने वाली नहीं है।

अपने हित में चुनाव लड़ने वालों को खूंटी की जनता सबक सिखाएगीय़ इन्हें झारखंडियों की चिंता नहीं है।

अगर ये दल झारखंड के हितैषी होते, तो झारखंड अलग राज्य कब का बन चुका होता। बीजेपी झारखंडियों की सच्ची हितैषी है।

उन्होंने कहा कि झारखंड पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी व बीजेपी की देन है।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल मरांडी के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं