जमशेदपुर में झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती आज करेंगे नामांकन

1 Min Read

जमशेदपुर,एजेंसियां। जमशेदपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती आज नामांकन करेंगे। नामांकन के पहले जनसभा भी होगी, जिसमें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मौजूद रहेंगे।

सभा का आयोजन साकची बोधी सोसायटी मैदान में किया गया है। इस सभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

जमशेदपुर लोकसभा सीट से झामुमो के उम्मीदवार समीर मोहंती अपने घर से नामांकन के लिए निकल चुके हैं। घर से निकलने के पहले उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया।

यहां डीसी ऑफिस में वह जमशेदपुर संसदीय सीट से झामुमो के उम्मीदवार के तौर पर आज नामांकन करेंगे। समीर मोहंती 2 बजे नामांकन करेंगे। इसके पहले नामांकन सभा होगी।

इसे भी पढ़ें

दो घंटे में हिंदुओं को गंगा में बहा देंगे, TMC विधायक के बयान पर बंगाल में बवाल; पूर्व IPS अधिकारी हैं विधायक हुमायुं कबीर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं