रांची से जेएमएम प्रत्याशी महुआ माझी ने किया मतदान [JMM candidate Mahua Majhi casts her vote from Ranchi]

1 Min Read

रांची। रांची से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी महुआ माझी ने सुबह-सुबह मतदान किया। साथ ही उन्होंने रांची विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं शहर का विकास करना चाहती हूं। इस राज्य का विकास हो। झारखंड की राजधानी रांची को राजधानी बनाना चाहती हूं।

रांची कही से भी राजधानी नहीं लगती। हमें एक मौका दीजिये, मैं इसे राजधानी में बदलना चाहती हूं। मेरे पास विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव है। मैं बड़े विजन के साथ इस राज्य की और शहर के विकास में योगदान देना चाहती हूं।आपकी सेवा करना चाहती हूं, ताकि आप रोजमर्रा की जिंदगी में भी खुश रहें।

इसे भी पढ़ें

11 बजे तक 29.31 प्रतिशत वोटिंग

Share This Article
Exit mobile version