दुमका से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने किया नामांकन

1 Min Read

दुमका। दुमका लोकसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने नामांकन दाखिल कर दिया है।

इस दौरान झारखंड सरकार के मंत्री बसंत सोरेन और मंत्री बादल पत्रलेख मौजूद रहे। नामांकन के बाद जनसभा भी होगी।

इसमें झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। बता दें कि दुमका में 1 जून को मतदान होना है।

यहां नलिन सोरेन का सीधा मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन से होगा।

जनता एक बार जेएमएम को ही चुनेगी- नलिन सोरेन

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नलिन सोरेन काफी उत्साहित दिखें। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी जीत निश्चित है।

जनता हमारे साथ है। वो फिर से एक बार जेएमएम को ही चुनेगी। बता दें कि नलिन सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हैं।

वो शिकारीपाड़ा से 7 बार के विधायक हैं। पार्टी ने इस बार उन पर भरोसा जताया है।

गौरतलब है कि पिछली बार जेएमएम की तरफ से इस सीट पर दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें

रांची से जेबीकेएसएस प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो को सर्शत जमानत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं