JMM announces candidates: झामुमो ने निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का किया ऐलान

2 Min Read

JMM announces candidates:

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कई दिनों के मंथन के बाद झामुमो ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए सुजीत विजय आनंद कुजूर, धनबाद में चंद्रशेखर अग्रवाल और हजारीबाग में विकास राणा को समर्थन देने का फैसला किया है। कुछ नगर निगम के मेयर पदों के लिए नामांकन करने वाले नेताओं को भी समर्थन देने का निर्णय लिया गया है।

झामुमो समर्थित प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैः

रांची-सुजीत विजय आनंद कुजूर
हजारीबाग-विकास राणा
धनबाद-चंद्रशेखर अग्रवाल
देवघर-रवि कुमार राउत
मेदिनिनगर-पूनम सिंह
गिरिडीह-प्रमिला मेहरा
चास-उमेश ठाकुर

निकाय चुनाव में गठबंधन तार-तारः

झारखंड के नगर निकाय चुनाव में इंडी गठबंधन के बीच प्रत्याशियों के समर्थन पर सहमति नहीं बन सकी। अब रांची में कांग्रेस प्रत्याशी रमा खलखो के सामने सुजीत विजय आनंद कुजूर, धनबाद में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम के सामने चंद्रशेखर अग्रवाल और हजारीबाग में कांग्रेस प्रत्याशी तसलीम अंसारी के सामने झामुमो के विकास राणा होंगे। धनबाद में झामुमो ने पहले नीलम मिश्रा को समर्थन देने का फैसला किया था। लेकिन, चंद्रशेखर अग्रवाल दो फरवरी को हेमंत सोरेन के सामने दुमका में झामुमो की सदस्यता लेने के बाद ही यह स्पष्ट हो गया था कि वही अब झामुमो समर्थित प्रत्याशी होंगे।

Share This Article