झामुमो ने बीजेपी पर लगाया भेदभाव का आरोप [JMM accuses BJP of discrimination]

2 Min Read

कहा-मंत्रिमंडल में झारखंड को नहीं मिली पर्याप्त जगह

रांची। झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर झारखंड के साथ भेदभाव करने का आरोप है।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट में झारखंड को पर्याप्त हिस्सेदारी नहीं दी गई है। उन्होंने शपथ ग्रहण में झारखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

कहा कि झारखंड को मंत्रिमंडल में उचित हिस्सेदारी नहीं दी गई है। उन्होंने रांची सांसद संजय सेठ के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे सांसद को मंत्री बनाया गया जिन्होंने बंद पड़ी एचईसी पर एक सवाल नहीं उठाया।

बीजेपी पर लगाया आजसू की अनदेखी का आरोप

सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर आजसू की अनदेखी व अनादर करने का आरोप लगाया। कहा कि एक-एक पार्टी के सांसदों को मंत्री पद दिया गया, लेकिन आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी को मंत्री पद से वंचित रखा गया।

आजसू बीजेपी का पुराना सहयोगी है, स्थानीय पार्टी है लेकिन उन्हें मंत्री पद नहीं दिया गया।

बीजेपी के अंदर सब ठीक नहीं है

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड बीजेपी के बड़े नेता शपथ ग्रहण से खुश नहीं है। रविवार को सिर्फ सांकेतिक उत्सव मनाया गया।

बीजेपी के रांची कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। किसी प्रदेश नेता की उपस्थिति नहीं थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के 240 सांसदों में से मात्र 115 सांसद बीजेपी के हैं, बाकी दूसरे दलों से आए हैं।

झारखंड को मिले सम्मान

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल 7 जगह खाली है। उन्होंने बीजेपी से मांग करते हुए कहा कि इन 7 पदों में से एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार झारखंड को और मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

लोग इंडी गठबंधन को अपना समर्थन दे रहे हैः सुप्रियो भट्टाचार्य

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं