JLKM या मंईयां सम्मान योजना ? हार के कारण खंगालने में जुटी बीजेपी [JLKM or Maiya Samman Yojana? BJP is busy in finding out the reasons for defeat]

1 Min Read

रांची। विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद अब भाजपा में समीक्षा बैठक का दौर जारी है। झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में 2 दिवसीय समीक्षा बैठक चल रही है।

बैठक की अध्यक्षता संगठन केराष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय सरीखे नेता भी इसमें मौजूद हैं। बैठक में राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा भी पहुंचे थे।

मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अभी हम हार की समीक्षा कर रहे हैं और जल्द ही एक निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। प्रदीप वर्मा ने कहा कि जेएलकेएम और राज्य सरकार की योजनाओं ने चुनाव में हमें छती पहुंचाया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 81 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा केवल 21 सीटों तक सिमट कर रह गई। इस बड़ी हार के बाद भाजपा में हार के कारणों की जांच करने की होड़ मची हुई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में जयराम महतो ने डुबोई BJP-AJSU की लुटिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं