जिक-जैक बैरिकेडिंग से रांची में रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

2 Min Read

रांची। रांची में जिक-जैक बैरिकेडिंग से वाहनों की तेज रफ्तार पर ब्रेक लगेगा। रांची ट्रैफिक पुलिस ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।

यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस शहर में लगातार अभियान चला रही है। हालांकि, शहर में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है।

बीते बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया और ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वाले 329 वाहनों का चालान काटा गया।

वहीं शहर में तेज रफ्तार से हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।

ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रतिदिन जिक-जैक बैरिकेडिंग की जायेगी। इसके कारण वाहन तेज रफ्तार से नहीं चल सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक रुल के उल्लंघन के विरुद्ध बूटी मोड़ से कोकर चौक होते हुए लालपुर चौक तक, किशोरी यादव चौक से न्यू मार्केट चौक तक, न्यू मार्केट चौक से कांके रोड चांदनी चौक तक, न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज मुक्तिधाम कटिंग तक, मेन रोड और बिरसा चौक में अभियान चलाया गया।

इन 8 जगहों पर रात में होगी बैरिकेडिंगः
• कांके रोड में चांदनी चौक पर
• कांके रोड में जोड़ा पुल के पास
• करमटोली चौक के पास
• नामकुम चौक के पास
• सुजाता चौक के पास
• सर्जना चौक के पास
• हवाईनगर के पास
• शालीमार बाजार में

इसे भी पढ़ें

5 करोड़ नहीं दिये, तो जान से मार देंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं