रांची। प्रोजेक्ट भवन सभागार में रविवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (झासा) की ओर से स्वागत सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें पिछले साल राज्य प्रशासनिक सेवा से सेवा निवृत्त हुए पदाधिकारीयों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
ये पदाधिकारीगण विशेष सचिव, अपर सचिव या संयुक्त सचिव स्तर से सेवानिवृत हुए हैं। साथ ही, राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत होने वाले पदाधिकारियों का स्वागत-सह-सम्मान भी किया गया।
पदाधिकारियों को झासा की ओर से शॉल तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को रेखांकित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित की गई।
सेवानिवृत्त पदाधिकारियों की सूची
जिन पदाधिकारीयों को झासा की ओर से सामूहिक विदाई देते हुए सम्मानित किया गया उनमें राम कुमार सिन्हा, संजय कुमार, अशोक कुमार खेतान, अभय कुमार सिंहा, सलन भुइयां, रंजना मिश्रा, राकेश रोशन, रंजीत कुमार सिंहा, सरिता दास, विलसन भेंगरा, अशोक कुमार शाह, डॉक्टर संजय सिंह, सुरेंद्र कुमार वर्मा, इंद्रदेव मंडल, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश रंजन वर्मा, नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, नंद किशोर गुप्ता, अरविंद मिश्रा सम्मिलित हैं।
आईएएस में प्रोन्नत पदाधिकारी जिन्हें सम्मानित किया गया
झारखंड प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत जिन पदाधिकारियों सम्मानित किया गया, उनमें विधान चंद्र चौधरी, शैलेंद्र कुमार लाल, राजीव रंजन, सुनील कुमार, सुनील कुमार सिंह, विजय कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, रंजीत कुमार लाल, मनोज कुमार रंजन शामिल हैं।
मौके पर सम्मानित होने वाले अधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन की तरफ से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाने से साथी अधिकारियों में समूह भावना प्रगाढ़ होती है तथा उनमें एकता और बंधुत्व का भाव बढ़ता है।
इस मौके पर झासा की अध्यक्ष रंजीता हेंब्रम ने कहा कि यहां सम्मानित हो रहे अपने सभी सेवानिवृत्त पदाधिकारियों के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर झासा को सदैव गर्व है झासा ही नहीं राज्य के नागरिक भी उनके द्वारा राज्य के विकास में दिए गए योगदान के प्रति कृतज्ञ हैं।
कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी संजय कुमार ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन महासचिव राहुल कुमार ने किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर ओम प्रकाश शाह, दिलीप तिर्की, मीना, राम नारायण सिंह, मनीषा तिग्गा, मनीषा तिर्की, प्रवीण केरकेट्टा, पंकज कुमार सिंह, मुकेश मछुआ, अरुणा कुमारी, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें
टेस्ट क्रिकेट मुश्किल है लेकिन मैं इसे यादगार बनने के लिए तैयार हूं: जायसवाल









