झारखंड के भ्रष्टाचार की गूंज पूरे देश में  : बाबूलाल मरांडी

4 Min Read

रांची : हेमंत सरकार के कार्यकाल के चार साल के खिलाफ भाजपा ने गुरुवार को आरोप पत्र जारी किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के भ्रष्टाचार की चर्चा केवल राज्य तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसकी गूंज पूरे देश में है।  हेमंत सोरेन सरकार ने इन 4 वर्षो में कोई लीगल काम किया ही नहीं किया, बल्कि सारा इलीगल काम किया है। उन्होंने कहा कि इडी की छापेमारी और आईटी  रेड में कांग्रेस के सांसद के यहां से करोड़ों की नगदी बरामद होती है।  

श्री मरांडी ने इस दौरान जहां हेमंत सरकार की विफलताओं पर जमकर हमला बोला वहीं झारखंड में अब तक भाजपा की रही तीनों सरकारों और पिछले 9 सालों में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा देश और झारखंड के संदर्भ में किए उल्लेखनीय कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की वर्तमान हेंमत सोरेन सरकार फाईल, फोल्डर और बॉस वाली सरकार है।

आरोप-पत्र के पहले पेज पर नोटों का बंडल और कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां से पैसों की बरामदगी के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया गया ट्वीट डालकर इस लूटेरी सरकार के चाल, चरित्र और चेहरे को सामने लाने का प्रयास किया गया है। ताकि देश और राज्यवासी इस सरकार के असली चेहरे को देख सके। जनता को यह देखना और समझना बहुत जरूरी है।  श्री मरांडी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए महंगी-महंगी वकीलों को हायर कर हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक दौड़ लगाते हैं। इडी ने कई अफसरों व लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखकर दिया लेकिन आज भी वह सारी फाईल हेमंत सोरेन की अलमीरा की शोभा बढ़ा रही है। एफआईआर दर्ज नहीं किया जा रहा है।

जब राज्य का सीएम खुद भ्रष्टाचार में संलिप्त हो, भ्रष्ट अफसरों को बचाने में खुद सीएम लगे हों तो भला भ्रष्टाचार कैसे समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन केवल वर्तमान 4 साल के अपने कार्यकाल को छोड़कर सारा ठीकरा भाजपा पर फोड़ते रहे हैं। सच्चाई यह है कि बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास के मुख्यमंत्रित्वकाल को जोड़कर कुल 4764 दिन यानि लगभग 13 वर्षो तक भाजपा को सेवा करने का अवसर मिला है जिसमें कई उल्लेखनीय और ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

भाजपा के नेतृत्व में तीनों सरकारों द्वारा बुनियादी सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, आदिवासी, दलित, पिछड़े समाज के कल्याण को तेजी से आगे बढ़ाया गया। मोदी सरकार के साथ प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने विकास के कीर्तिमान स्थापित किए। जबकि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में अलग राज्य का सपना साकार हुआ।

वहीं यूपीए गठबंधन ने राष्टपति शासन सहित जोड़कर 3625 दिन यानि लगभग 10 वर्ष शासन किया है। इनका कार्यकाल किसी से छुपा नहीं है। अपने 9 साल के ऐतिहासिक और स्वर्णिम कार्यकाल में मोदी सरकार ने देश और राज्य को कई सौगात दिया है। पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, जन धन खाता, गरीब कल्याण योजना, हवाई अड्डा, एम्स, शौचालय, किसान सम्मान निधि, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, मेडिकल काॅलेज सहित इसकी लंबी फेहरिस्त है। इसलिए हेमंत सोरेन, जेएमएम और कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार पर राज्य की उपेक्षा करने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।

इसे भी पढ़े

डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत का निधन

नीतीश ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा- जद (यू) के सम्मेलन में कुछ भी असामान्य नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं