Jharkhand biggest mall:
रांची। झारखंड में भव्य मॉल और सबसे बड़ा बस टर्मिनल बनने जा रहा है। नगर विकास और आवास विभाग ने रांची के दुबलिया में रिंग रोड के पास इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के साथ-साथ झारखंड का सबसे बड़ा मॉल बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
मंत्री ने दिया ये निर्देशः
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रांची और अन्य शहरों का विकास पर्यटन को ध्यान में रखकर किया जाए। इसी के तहत कर्नाटक की परामर्शी एजेंसी IDEC ने विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को मॉल और ISBT का प्रारूप प्रस्तुत किया।
बदलाव के साथ नया ड्राफ्ट मांगाः
प्रधान सचिव ने एजेंसी से योजना में कुछ बदलाव करने और एक हफ्ते में नया ड्राफ्ट देने को कहा। उन्होंने बताया कि मॉल ऐसा हो, जहां लोग ट्रैफिक और भीड़ से दूर, प्राकृतिक माहौल में खरीदारी और समय बिता सकें। मॉल के डिजाइन में हरियाली, संस्कृति, आधुनिकता और सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा।
मॉल की विशेषताएः
कुल क्षेत्रफल : 5.59 लाख वर्गफुट (बेसमेंट सहित 7.36 लाख वर्गफुट)
बेसमेंट : दो स्तरों में पार्किंग और अन्य सुविधाएं
ग्राउंड फ्लोर : 28 दुकानें, 7 एट्रियम, ग्लास पैनल डिजाइन
पहली से तीसरी मंजिल : हर मंजिल पर 29 दुकानें, 7 एट्रियम
चौथी मंजिल : 27 दुकानें, 7 एट्रियम
पांचवीं मंजिल : 18 दुकानें, 7 एट्रियम, 1 रेस्टोरेंट
छठी मंजिल : 11 दुकानें, 7 एट्रियम, 4 मल्टीप्लेक्स, 2 रेस्टोरेंट
अन्य सुविधाएं : फूड कोर्ट, प्रदर्शनी क्षेत्र, इवेंट जोन, आधुनिक सुरक्षा सिस्टम और हरियाली से भरा खुला स्थान।
ISBT की विशेषताएः
बस पड़ाव : 211 बसों के लिए (अलग-अलग इंटरसिटी, इंटरस्टेट और इंट्रास्टेट बसों के लिए)
ग्राउंड फ्लोर : 17 एलाइटिंग बस वे, 21 इंटरसिटी, 18 इंटरस्टेट, 15 इंट्रास्टेट बस वे, टिकट काउंटर, एटीएम, शौचालय, सुरक्षा कक्ष
पहली मंजिल : वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डॉरमेट्री, रेस्टोरेंट, फूड कियोस्क
अन्य सुविधाएं : बांस की सजावट, LED स्क्रीन, अस्पताल, वर्कशॉप, सुरक्षा कक्ष, पेट्रोल-डीजल-सीएनजी पंप, कार-बाइक पार्किंग।
विकास की उम्मीदः
इस मॉल और ISBT के बनने से रिंग रोड और आसपास के इलाकों में नगरीय और पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। रांची के साथ-साथ पतरातु, रामगढ़, कुडू और लोहरदगा के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। यहां ब्रांडेड सामान, आधुनिक परिवहन और मनोरंजन की सभी सुविधाएं एक जगह उपलब्ध होंगी।
इसे भी पढ़ें









