Jharkhand’s 25th foundation day:
रांची। इस साल 15 नवंबर को झारखंड अपना 25वां सथापना दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर पर 11 से 29 नवंबर तक कार्यक्रमों के आयोजन का शेड्यूल तैयार किया गया है।
किस दिन क्या कार्यक्रम होंगेः
11 नवंबर: सभी जिलों में रन फॉर झारखंड। जिलों के लिए एलईडी प्रचार वाहन रवाना होंगे।
12 नवंबर: राजधानी में सुबह छह बजे से आठ बजे तक तय मार्गों पर पारंपरिक नृत्य होगा।
13 नवंबर: पर्यटन स्थलों को जानें कार्यक्रम के तहत प्रमंडलीय मुख्यालयों में साइकिल रैली होगी। यह रैली प्रमुख पर्यटन स्थलों तक जाएगी और इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
14 नवंबर: राजधानी के निर्धारित मार्गों पर जतरा का आयोजन होगा।
11-14 नवंबर: विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में झारखंड@25 की थीम पर पेंटिंग-भाषण प्रतियोगिता।
15 नवंबर: राजधानी समेत सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होगा राज्य स्थापना दिवस समारोह।
16 नवंबर: दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें स्थानीय कलाकार भाग लेंगे।
18 नवंबर से 15 दिसंबर: आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम चलेगा।
29 नवंबर: करीब 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगाः
स्थापना दिवस के दिन यह होगाः
राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का उदघाटन, शिलान्यास और शुभारंभ
झारखंड के 25 वर्ष की विकास यात्रा पर एक ऑडियो विज्युअल का प्रदर्शन और कॉफी-टेबुल बुक का प्रकाशन
हेमंत-02 सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों पर ऑडियो विज्युअल का प्रदर्शन
कॉफी-टेबल बुक में झारखंड के 25 वर्ष की विकास यात्रा में योगदान देने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सूची रहेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य सरकार के मंत्रियों का भाषण।
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को 70 विधायक आवास का होगा उद्घाटन


















