रांची : झारखंड के 12वें सीएम चंपई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय पहुंच मुख्यमंत्री का पदभार संभाल लिया। शपथग्रहण के बाद वे झारखंड मंत्रालय पहुंचे।
यहां राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते और प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग वंदना दादेल ने उनका स्वागत किया। दोनों अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
अपनी अगवानी से चंपई सोरेन खुश नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपना पदभार संभाला।
इसे भी पढ़ें








