Missing Ansh and Anshika: सुरक्षित रांची पहुंचे अंश और अंशिका, डीजीपी देंगी पूरी जानकारी

Anjali Kumari
1 Min Read

Missing Ansh and Anshika

रांची। राजधानी का चर्चित अंश-अंशिका लापता प्रकरण में दोनों बच्चे सुरक्षित रांची पहुंचे है। ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में रांची पुलिस की टीम दोनों बच्चों को लेकर पुलिस मुख्यालय पहुंची है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में डीजीपी तदाशा मिश्र अब से कुछ देर बाद मीडिया को पूरी जानकारी देनेवाली हैं। इधर, दोनों बच्चो के सुरक्षित मिल जाने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। हर संगठन के साथ साथ पारिवारिक सदस्य भी मौसीबाड़ी पहुंच रहे है। वे सभी रांची पुलिस के साथ साथ झारखंड पुलिस को धन्यवाद दे रहे है।

Share This Article