झारखंड का युवक हुआ डिजिटल अरेस्ट [Jharkhand youth gets digital arrest]

2 Min Read

मनी लांड्रिंग, जेट एयरवेज के मालिक से सांठगांठ की बात पर हुआ शक

पिपरवार। चतरा जिला के बचरा में रहने वाले दीनानाथ नाम के युवक को साइबर अपराधियों ने दो घंटे से अधिक समय तक डिजीटल अरेस्ट रखा। इस दौरान अपराधियों ने उस पर मनी लांड्रिंग, जेट एयरवेज के मालिक से साठगांठ कर 26 करोड़ रुपए लेने से संबंधित मुंबई में एफआईआर होने के नाम पर बयान लेने की बात कही।

इन दो घंटे के दौरान युवक को जब शक हुआ तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद भी ठगों द्वारा उसे सीरिया के नंबर से फोन कर गाली गलौज की।

मनी लॉन्ड्रिंग सहित कई तरह के लगाए आरोपः

युवक दीनानाथ ने बताया कि सुबह 10 बजे मोबाइल नंबर 99659676090 से प्रिया शर्मा के नाम से फोन किया गया। उससे उसका नाम पूछा गया। इसके बाद उसे बताय कि आपके नाम पर मुंबई में 30 अगस्त को एक दुकान से एक सिम खरीदा गया है जिसका मोबाइल नंबर 8451879980 है।

आपके इस नंबर पर अब तक अवैध रूप से विज्ञापन करने, टेक्स्ट मैसेज कर पब्लिक को हैरासमेंट करने की 17 शिकायत के साथ ईडी द्वारा एक मनी लांड्रिंग का एफआईआर दर्ज किया गया है। उसके बाद कथित प्रिया शर्मा ने बताया कि वह साईबर क्राईम ब्रांच को फोन ट्रांसफर कर रही है।

इसे भी पढ़ें

गुजरात में डिजिटल अरेस्ट करने वाले रैकेट का खुलासा, रोज 10 करोड़ की ठगी का टारगेट, 5000 करोड़ चीन-ताइवान भेजे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं