झारखंड अगेंस्ट करप्शन चलायेगा जन जागरुकता अभियान, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन [Jharkhand will run public awareness campaign against corruption, memorandum submitted to the Governor]

2 Min Read

रांची। झारखंड अगेंस्ट करप्शन के प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा। इसमें कहा गया है कि भ्रष्टाचार से कराह रहा झारखंड राज्य राजभवन के दखल से भ्रष्टाचार से मुक्त हो सकता है।

झारखंड में होने वाली नियुक्तियां अक्सर विवादों में ही रही हैं, जिसके कारण राज्य के युवाओं में निराशा है।

राज्यपाल से आग्रह किया गया कि पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया झारखंड में पूरी हो इसके लिए राजभवन भी समय-समय पर इसमें हस्तक्षेप करे।

वहीं ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पलामू से 50 किमी की दूरी पर स्थित छतरपुर अनुमण्डल को जिला बनाने की पहल आपके द्वारा की जाये।

छतरपुर को जिला बनाने की मांगः

ज्ञापन में बताया गया है कि वर्षों तक नक्सलवाद का दंश झेल रहे छतरपुर के जिला बनने से इलाके का विकास और उत्थान तेज़ी से सम्भव हो पायेगा।

मतदान को लेकर फैलाये जागरुकताः राज्यपाल

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को कहा कि वर्तमान में हो रहे चुनाव में संगठन जन जागरुकता का काम करे, ताकि अच्छे लोग चुन कर आयें और नेतृत्व करें।

ताकि राज्य में भ्रष्टाचार कम हो और राज्य का विकास तीव्रगति से हो। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि झारखंड अगेंस्ट करप्शन राज्य में जन जागरुकता अभियान चलाएगी।

संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव मुंडा ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि संगठन भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बेहद गंभीर है।

प्रतिनिधिमंडल में केन्द्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव मुंडा, केन्द्रीय संयोजक चितरंजन कुमार, उपमहासचिव अमित यादव, सह संगठन महामंत्री अरविंद एवं केन्द्रीय सदस्य संतोष कुमार सिंह शामिल थे।

इसे भी पढ़े

झारखंडः इंडी गठबंधन में किचकिच, RJD अड़ा, माले की धमकी 

Share This Article
Exit mobile version