Jharkhand weather: झारखंड में बारिश रुकी, मानसून के मौसम में सता रही उमस भरी गर्मी [Rain stopped in Jharkhand, sultry heat continues to haunt during monsoon season]

1 Min Read

रांचीः झारखंड में मानसून थोड़ा कमजोर हो गया है। रांची में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई।

तापमान बढ़ने लगा हैं। हालांकि संथाल परगना के कुछ इलाके में अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक 80 मिलीमीटर बारिश गोड्डा के महगामा में हुई।

रांची और आसपास के इलाके में बारिश नहीं होने से तापमान में वृद्धि

रांची और आसपास के इलाके में बारिश नहीं होने का असर मौसम पर दिखने लगा है। अधिकतम तापमान धीरे-धीरे चढ़ने लगा। रांची का अधिकतम तापमान 6 जुलाई को 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले कुछ दिनों से राजधानी का अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले कुछ दिनों में रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। 12 जुलाई तक रांची के मौसम का मिजाज इसी तरह का रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 95% तक कम बारिश हुई, कृषि पर संकट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं