झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने राज्यपाल से की मुलाकात [Jharkhand University Teachers Association met the Governor]

1 Min Read

रांची। झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) के संयोजक डॉ कंजीव लोचन, डॉ विनय भरत, प्रो रोज उरांव और प्रो गणेश चंद्र बास्के ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से भेंट की।

इस अवसर पर जुटान के अर्धवार्षिक संकलन कैंपस परिमल की प्रति उन्हें भेंट की गयी। वहीं जुटान के प्रकाशन सचिव डॉ विनय भरत ने पैट्रिज न्यू वार्क से प्रकाशित अपनी पुस्तक कल्चरल अलोट्रोपी भी उन्हें भेंट की।

वहीं जुटान ने शिक्षकों की प्रोन्नति में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की त्वरित निर्णय लेने का आग्रह किया। इसके साथ ही उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव महामहिम को प्रस्तुत किये गये, जिसमें परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए उत्तरपुस्तिकाओं की प्रतियां विद्यार्थियों को दिया जाना प्रमुख था।

इसके साथ ही कहा गया कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की प्रोन्नति और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जुटान सतत प्रयासरत रहेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 7 यूनिवर्सिटी, 5 इंजीनियरिंग व 5 पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं