झारखंड : ट्रक ने सुबह की सैर पर निकले छह लोगों को मारी टक्कर

1 Min Read

हजारीबाग, एजेंसियां : झारखंड के हजारीबाग जिले में बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे रेत से भरे एक ट्रक ने सुबह की सैर पर निकले लोगों को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें चार लड़कियां और दो महिलाएं घायल हो गईं।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना रांची से करीब 130 किलोमीटर दूर टाटीझरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेरामसिंह गांव में हुई।

बताया जा रहा है कि सभी पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थी। वे सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करने जा रही थीं तभी बालू लदे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद ट्रक का चालक और खलासी फरार है। घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजे जाने की चर्चा है।

इसे भी पढ़ें

अवैध खनन रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: कोयला सचिव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं