जे आर जी बैंक ने छठा स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया
रांची : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक (जेआरजी) का छठा स्थापना दिवस समारोह सोमवार को बैंक के प्रधान कार्यालय तथा सभी आठ क्षेत्रीय कार्यालयों और बैंक की 445 शाखाओं में धूम-धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गयी। कार्यक्रम में बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने कहा कि झारखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तम्भ के रूप में अपनी मौलिक जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ बैंक आधुनिक झारखंड की बदलती जरूरतों के अनुरूप खुद को निरंतर परिवर्तित कर रहा है।
आने वाले वर्षों में भी झारखंड के आर्थिक उन्नति के सफर मे बैंक यूं ही कदम से कदम मिला कर आगे बढ़ता रहेगा।
बैंक का स्थापना दिवस पूरे महीने चार भागों में मनाया जायेगा, जिसमें स्वच्छता अभियान, रक्तदान, वृक्षारोपण और ग्राहकों के साथ संवाद करना हैं।
कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति भी दी गयी। गौरतलब है कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, राज्य में वित्तीय समावेशन और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला और सामुदायिक जुड़ाव पर मजबूत दृष्टिकोण के साथ, बैंक व्यक्तियों और समुदायों को सशक्त बनाने का प्रयास करता रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में स्थायी प्रगति और समृद्धि निरंतर आ रही है।
जैसे-जैसे झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक अपनी यात्रा के अगले चरण की ओर बढ़ रहा है, यह झारखंड में समावेशी विकास को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है।
इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें
तीन कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी 10.58 लाख करोड़ रुपये बढ़ी









